गया में बाल संरक्षण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

“पटना में बाल संरक्षण कार्यशाला का उद्घाटन, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव”


पटना में आयोजित बाल संरक्षण कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से पुलिस उपाधीक्षक निर्मल पासवान, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सुजाता माथुर, प्रयास संस्था के केंद्रीय समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के कानूनी परिवीक्षा अधिकारी अमित कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी काव्या कुमारी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ के.डी. मिश्रा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक के.डी. मिश्रा ने बाल संरक्षण की अवधारणा, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतना और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना अत्यंत जरूरी है।

पुलिस उपाधीक्षक निर्मल पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों की जाँच करते समय पुलिस को सादे वस्त्रों में रहकर कार्य करना चाहिए, जिससे बच्चे भयभीत न हों और सहयोग कर सकें।

कार्यशाला का उद्देश्य था कि प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और बाल संरक्षण कार्यकर्ताओं को बच्चों से संबंधित कानूनों और व्यवहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जा सके। सभी प्रतिभागियों ने बाल हित में समन्वयात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *