मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैराथन धावक श्री सिंह के निधन पर दुःख जताया

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर जताया शोक”


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह न केवल एक खिलाड़ी थे, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने 114 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहते हुए स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के महत्व को दुनिया के सामने रखा। वे उम्र को मात देने वाले अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी जीवनशैली कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

फौजा सिंह की उपलब्धियाँ और अनुशासित जीवन आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *