सीएम योगी ने सरकार आवास पर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत और सम्मान किया

“सीएम योगी ने श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत”


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और शांति, धार्मिक स्वतंत्रता व मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का त्याग और बलिदान भारत के इतिहास में अमिट है। उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी समाज को प्रेरित करता है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, संतों और प्रतिनिधियों को सीएम ने शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *