“धार्मिक पर्यटन से चमक रहा उत्तर प्रदेश, टूरिज्म सेक्टर बनेगा अर्थव्यवस्था की रीढ़”


विकसित देशों में पर्यटन क्षेत्र अर्थव्यवस्था में लगभग 10% योगदान देता है, जबकि भारत में यह हिस्सा अभी केवल 2-3% है। लेकिन केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के फोकस के चलते यह स्थिति तेजी से बदल रही है। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2023 में भारत में 1.88 करोड़ विदेशी पर्यटक आए, वहीं घरेलू यात्राओं की संख्या 250 करोड़ रही।

उत्तर भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ जैसे आयोजनों और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व श्रीराम मंदिर अयोध्या जैसे विकास कार्यों के कारण उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, 2016 में अयोध्या में जहां केवल 2.83 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं सितंबर 2024 तक यह संख्या बढ़कर 13.44 करोड़ हो गई।

एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5-7 वर्षों में भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार सृजन 10% तक पहुंच सकता है और इसका जीडीपी में योगदान लगभग 8% हो सकता है। इसमें सबसे अधिक योगदान धार्मिक पर्यटन का रहने वाला है, क्योंकि भारत में 60% से अधिक यात्राएं धार्मिक स्थलों के लिए होती हैं।

उत्तर प्रदेश को इसका सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख से बढ़कर 6 करोड़ हो गई है। मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, मां विंध्यवासिनी धाम जैसे स्थल भी तेजी से पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

पर्यटन और धार्मिक आस्था का यह मेल आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को न केवल देश में बल्कि वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all