भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

“कुआलालंपुर में आसियान-भारत बैठक: विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तिमोर-लेस्ते के विदेश मंत्री से की मुलाकात“

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्होंने तिमोर-लेस्ते के विदेश मंत्री बेंडिटो फरेइटास से द्विपक्षीय मुलाकात की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। भारत-आसियान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारत का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता, समृद्धि और सहयोग को प्रोत्साहित करना है, और इसी दिशा में विदेश राज्य मंत्री की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *