अपना शहर चुनेभारत

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत  इस वर्ष16 पात्र लाभार्थियों को 07 लाख 90 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई: उपायुक्त

सोलन में समेकित बाल विकास परियोजना की बैठक में विभिन्न सामाजिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

सोलन में आयोजित समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की स्थिति और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव ने की और उन्होंने कार्यवाही का संचालन भी किया।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को वर्तमान में ₹51,000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष अब तक सोलन ज़िला में 16 लाभार्थियों को ₹7.90 लाख की सहायता दी गई है।

विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 4 लाभार्थियों को ₹8 लाख, जबकि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 वर्ष तक के 1132 बच्चों को ₹81.35 लाख और 18 से 27 वर्ष तक के 34 लाभार्थियों को ₹2.53 लाख की सहायता प्रदान की गई है।

शगुन योजना के अंतर्गत 18 लाभार्थियों को ₹5.58 लाख की राशि प्रदान की गई है। साथ ही, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पात्र महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में बच्चों के लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है — वर्ष 2023-24 में यह 923 था, जो 2024-25 में बढ़कर 964 हो गया है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई और बताया गया कि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर इस वर्ष अब तक ग्राम पंचायत एवं खंड स्तर पर 87 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *