अपना शहर चुनेभारत

बहराइच को 82 लाख 2 हज़ार 500 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया-राम एस यादव- डीएफओ, वन प्रभाग

बहराइच में सघन वृक्षारोपण अभियान को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

बहराइच में वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी राम एस. यादव ने जानकारी दी कि शासन द्वारा जिले को 82 लाख 2 हजार 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस महाअभियान में वन प्रभाग बहराइच, वन प्रभाग कतर्नियाघाट सहित जिले के 28 अन्य विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

डीएफओ राम एस. यादव ने बताया कि सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से पौधरोपण की योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि हरित क्षेत्र को बढ़ाकर जलवायु संतुलन बनाए रखना भी है।

बैठक में अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि पौधों की सुरक्षा, संरक्षण और निगरानी के लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए इसे “हरित बहराइच की ओर एक कदम” बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *