अपना शहर चुनेभारत

मंडला- जिले के छात्र जीशान एवं तेजश को किया मुख्यमंत्री ने सम्मानित

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 2 छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भोपाल में 4 जुलाई को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, मोहम्मद जीशान कुरैशी एवं तेजश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया। ये दोनों छात्र ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनपुर के वाणिज्य संकाय से हैं और कक्षा बारहवीं की प्रदेश स्तरीय वाणिज्य सूची में क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने इन दोनों विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये की लेपटॉप प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने जानकारी दी कि जिले के कुल 1141 बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक को 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा में तकनीकी संसाधनों का लाभ उठा सकें।

यह योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *