अपना शहर चुनेभारत

तकनीक के जरिए सशक्त हो रहीं महिलाएं और बच्चे- अन्नपूर्णा देवी

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के 11 साल: अन्नपूर्णा देवी ने लेख में साझा की उपलब्धियां

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने हालिया लेख में मंत्रालय की 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि उनका कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” विजन से प्रेरित रहा है।

अन्नपूर्णा देवी ने लिखा कि मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं चलाई हैं, जिनमें “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “पोषण अभियान”, “सखी वन स्टॉप सेंटर” और “मिशन शक्ति” जैसी पहल शामिल हैं। इन योजनाओं के ज़रिए महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मदद से लाभार्थियों तक सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। बाल विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने और कुपोषण की दर को घटाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

लेख में अन्नपूर्णा देवी ने यह स्पष्ट किया कि मंत्रालय का लक्ष्य केवल योजनाएं चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है, ताकि वर्ष 2047 तक भारत एक समावेशी और विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर स्थापित हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *