पलामू टाईगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ा गया बाघ

“रांची के मारदू गांव से रेस्क्यू किया गया बाघ, पलामू टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा “

रांची/पलामू, 26 जून — झारखंड के रांची जिले के सिल्ली प्रखंड स्थित मारदू गांव में एक घर में घुसे बाघ को वन विभाग ने 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए बाघ को आज सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, बाघ कल शाम अचानक गांव के एक मकान में घुस गया था। मकान मालिक ने साहस दिखाते हुए बाघ को कमरे में बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे गांव को सुरक्षित रखते हुए बाघ को tranquilize (बेहोश) कर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ की स्वास्थ्य जांच के बाद उसे उसकी प्राकृतिक आवास यानी पलामू टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है, ताकि वह अपने प्राकृतिक पर्यावरण में लौट सके।

इस सफल अभियान से वन्यजीवों के प्रति मानव-वन विभाग की समन्वय भावना और प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जागरूकता को बल मिला है। ग्रामीणों ने भी वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *