ग्वालियर- खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई, जिला प्रशासन की टीम ने किया औचक निरीक्षण

“शराब दुकान पर औचक निरीक्षण, खुले में पीने वालों पर कार्रवाई”

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने देर शाम एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव के नेतृत्व में एक शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के आसपास कई लोग खुले में शराब पीते हुए पाए गए।

इस पर एसडीएम ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक दल में तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने दुकान संचालक को साफ चेतावनी दी कि आगे ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की अनुमति नहीं है और इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *