भोपाल- प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर दी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“भारत सरकार हर नागरिक की ढाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आंतरिक विकास के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी महत्वपूर्ण और सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भारत अब अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला भारतीय अकेला नहीं है भारत सरकार उसके साथ एक ढाल की तरह खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *