हापुड़ में एनसीओआरडी समिति की बैठक: नशीले पदार्थों पर रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश


जनपद हापुड़ के जिला मुख्यालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग तथा क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान सभी विभागों द्वारा पिछले माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स और दवा फैक्ट्रियों पर लगातार निरीक्षण किया जाए ताकि नशीली दवाओं की बिक्री और मिलावट पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने औषधि विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना लाइसेंस पाए जाने वाले मेडिकल स्टोर्स को तत्काल सील कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स के बाहर स्पष्ट रूप से एक बोर्ड लगाया जाए, जिसमें लिखा हो—
“हमारे यहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाएं और ड्रग्स उपलब्ध नहीं हैं।”
साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी अंकित होना अनिवार्य होगा ताकि आमजन तुरंत शिकायत दर्ज करा सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही आगामी कांवड़ यात्रा से पूर्व हर हाल में पूरी कर ली जाए, जिससे धार्मिक यात्राओं के दौरान जनपद में पूर्ण शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all