लखनऊ: कपिल देव अग्रवाल तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का  किया शुभांरभ

“लखनऊ में ‘कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ का आयोजन, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ“

लखनऊ में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग की ओर से तीन दिवसीय ‘कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।

शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को सिर्फ नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि नौकरी देने योग्य बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं की क्षमताओं को निखारने और उन्हें स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में राज्य भर से आये विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण तंत्र को और अधिक सशक्त बनाना तथा तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाना है।

बाइट: कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री – व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश
“हमारा लक्ष्य है कि युवा सिर्फ नौकरी मांगने वाले न बनें, बल्कि दूसरों को भी रोज़गार देने वाले बनें। इस दिशा में सरकार लगातार प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *