उत्तराखंड में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने गांवों में पहुंचे अधिकारी, रीना जोशी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड सरकार की योजनाओं का लाभ ज़मीन स्तर तक सही तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों शासन के वरिष्ठ अधिकारी गांव-गांव जाकर हालात का जायज़ा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में अपर सचिव परिवहन रीना जोशी ने रामनगर और हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों फतेहपुर और गुजरौड़ा का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। गुजरौड़ा गांव में ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पानी की पाइप लाइन से पिछले एक साल से पानी नहीं आ aरहा है।

इस पर अपर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 15 मई तक हर हाल में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय समय सीमा तक पानी नहीं पहुंचता है तो ग्राम प्रधान उन्हें इसकी जानकारी दें। तय समय पर कार्य न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, फतेहपुर ग्राम सभा में रीना जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए घरों और पेयजल टैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम भ्रमण के दौरान सामने आई समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।

रीना जोशी का यह दौरा यह साबित करता है कि राज्य सरकार योजनाओं की वास्तविक स्थिति को लेकर गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all