भारत और यूके ने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने आपसी सहयोग को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। लंदन में आयोजित 13वें इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल डायलॉग के दौरान दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) और द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) को लेकर बातचीत जारी रखने की सहमति जताई।

इस संवाद की सह-अध्यक्षता भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ब्रिटेन की चांसलर ऑफ एक्सचेकर रेचल रीव्स ने की। कार्यक्रम के बाद जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि ब्रिटेन ने अपनी प्रस्तावित औद्योगिक रणनीति साझा की, जिसमें उन्नत विनिर्माण, जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज), स्वच्छ ऊर्जा, वित्तीय और व्यावसायिक सेवाएं, रचनात्मक उद्योग, और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना जताई गई है।

दोनों देशों ने यह माना कि ब्रिटेन की विशेषज्ञता और अनुसंधान क्षमताएं भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने में सहयोग कर सकती हैं। साथ ही, यह साझेदारी दोनों देशों में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने में भी सहायक होगी।

भारत और यूके ‘भारत-ब्रिटेन रक्षा औद्योगिक रोडमैप’ पर हस्ताक्षर करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं, जिससे रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और आपूर्ति शृंखला (सप्लाई चेन) को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी दोनों देशों ने हाल के वर्षों में हुए द्विपक्षीय व्यापार का स्वागत किया और इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई। बयान के अनुसार, दिसंबर 2024 में भारत की गिफ्ट सिटी (IFSCA) में आयोजित होने वाले फाइनेंशियल मार्केट्स डायलॉग ने बैंकिंग, बीमा, पेंशन, पूंजी बाजार और सतत वित्त के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया है। इस वर्ष के अंत में इसका अगला संस्करण लंदन में आयोजित किया जाएगा।

इस उच्च-स्तरीय संवाद में भारतीय रुपये के अंतरराष्ट्रियकरण पर भी चर्चा की गई, जिससे रुपया भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में स्थापित हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all