हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत साहू-पधर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा कामगारों के लिए एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोग योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

इस दौरान, उन्होंने कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही 14 विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

शिविर में विधायक नीरज नैय्यर ने कामगारों को इंडक्शन चूल्हे और सोलर लैंप वितरित किए। शिविर की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की।

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न वित्तीय लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में जिला चंबा में 3 करोड़ 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता कामगारों को दी गई है, जबकि विधानसभा क्षेत्र चंबा में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही पंजीकृत कामगारों को डिजिटल कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे, जिसके लिए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे बोर्ड की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत साहू-पधर पूजा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कीड़ी मदन लाल, साथ ही आसपास की पंचायतों के जन प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all