एचआरटीसी वर्कशॉप के आसपास के क्षेत्रों में 6 को बाधित रहेगी बिजली
“हमीरपुर- 6 अप्रैल को बिजली की आपूर्ति में रहेगी बाधित“
हमीरपुर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत एलटी लाइन के क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत के कार्य के चलते 6 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने जानकारी दी कि एचआरटीसी वर्कशॉप के आसपास के क्षेत्र, आईटीआई, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, वार्ड नंबर-7, मदन स्वीट्स और साथ लगते क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और उन्हें असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
