हिमाचल प्रदेश में बढ़ी बेरोज़गारी दर,6,32,505 पंजीकृत बेरोजगार

“हिमाचल प्रदेश में बेरोज़गारी की बढ़ती दर चिंता का विषय“

हिमाचल प्रदेश में बेरोज़गारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 6,32,505 पंजीकृत बेरोज़गार हैं, जिन्होंने रोजगार कार्यालय में नौकरी के लिए रजिस्टर किया है, जबकि गैर-पंजीकृत बेरोज़गारों की संख्या भी उतनी ही है। बेरोज़गारी दर हर साल बढ़ रही है, 2021-2022 में यह दर 4% थी, 2022-2023 में बढ़कर 4.4% हो गई, और 2023-2024 में यह 5.4% तक पहुँच गई है, जो प्रदेश के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

विधानसभा में बेरोज़गारों की संख्या को लेकर विधायक जनक राज, राकेश जमवाल और त्रिलोक जमवाल द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में यह जानकारी सामने आई। विधायक जनक राज ने कहा कि बेरोज़गारी की बढ़ती संख्या सत्तापक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए भी चिंता का कारण बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बेरोज़गारी को खत्म करने के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि वे आगे चलकर रोजगार प्राप्त कर सकें, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *