उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक निधि और पर्यटन परियोजनाओं पर दी जानकारी

शिमला- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक प्रकाश राणा के एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार ने विधायक निधि का सारा पैसा जारी कर दिया है। उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द विधायक निधि से संबंधित अपनी सिफारिशें भेजें, क्योंकि यह पैसा 31 मार्च से पहले जारी होना है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को निधि के खर्च के लिए कोषागार की ओर देखने के बजाय अपनी सिफारिशों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनकी विधायक निधि बिना खर्च के न रह जाए।

वहीं, विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि पिछले सात महीनों से विधायक निधि का पैसा जारी नहीं हुआ है।

विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार टेम्पल और वाटर बॉडीज टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इसके तहत, सरकार ने प्रसाद योजना के तहत मां चिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए 56.67 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी है। साथ ही, स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत कांगड़ा जिले में पौंग बांध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी डीपीआर तैयार की गई है, जिसे केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को 31 दिसंबर 2024 तक भेज दिया गया है।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, राकेश कालिया, सुरेंद्र शौरी और मलेंद्र राजन ने भी अपने-अपने सवाल पूछे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

दिल्ली की मिठाई की दुकान पर लाइन में पहले जलेबी लेने के विवाद के बाद हुई हत्या के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिल्ली जलेबी हत्याकांड | 12 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, आरोपी को उम्रकैद

दिल्ली के चर्चित दिल्ली जलेबी हत्याकांड में करीब 12 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी...

Read out all
घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all