हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम  की निदेशक मंडल बैठक में 700 वाहनों की खरीद को मंजूरी

“हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में शामिल होंगे 700 नए वाहन”

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) अपने बेड़े को और मजबूत बनाने के लिए कुल 700 नए वाहनों को शामिल करने जा रहा है। शिमला में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में 297 इलेक्ट्रिक बसों, 250 डीजल बसों, 24 सुपर AC लक्जरी बसों, 100 टेंपो ट्रैवलर, 4 क्रेन और 2 QRT वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इन वाहनों की खरीद जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी और अगले चार महीनों में ये नए वाहन सड़कों पर अपनी सेवा देने लगेंगे। साथ ही, HRTC ने इस वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपये के राजस्व में भी वृद्धि दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *