बजट सत्र की तैयारियों में जुटा विधानसभा सभा सचिवालय

“हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जिसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं”

शिमला – 19 फरवरी: 10 मार्च से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जिसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र से पहले सुरक्षा, सर्वदलीय बैठक जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में दी।

विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए पठानिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान जिन नियमों के तहत नियुक्तियां हुई थीं, उन्हीं नियमों के तहत अब भी नियुक्तियां की जा रही हैं। ऐसे में विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *