अपना शहर चुनेभारत

प्रयागराज महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी स्लीपिंग पॉड की सुविधा

“उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम “

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। इसे लेकर रेल, बस अड्डों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। मौनी अमावस्या पर जहां रेलवे 150 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है तो वहीं बस अड्डों से कई बसों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहलूयित को देखते हुए स्लीपिंग पॉड की सुविधा दी जा रही है।

स्लीपिंग पॉड के प्रभारी योगेंद्र पांडे ने समाचार एजेंसी आईएएईएंएस को बताया कि स्लीपिंग पॉड जनता के लिए अच्छी तरह से सुस्ज्जित हैं, जिन्में आगंतुकों के लिए फोन, लैपटॉप चार्ज करने की व्यवस्था है। इसके अलावा आगंतुकों के आराम के लिए पानी और शौचालेत की उचित व्यवस्था की गई है। महाकुंभ मेले को ध्यान में रेलवे स्टेशन पर ये 70 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं। इनमें कई सिंगल स्लीपिंग पॉड, महिलाओं के लिए पिंक स्लीपिंग पॉड और डबल स्लीपिंग पॉड के साथ-साथ फैमिली पॉड भी शामिल हैं।

यहां आने वाले श्रद्धालु भी राज्य सरकार की व्यवस्था से काफी खुश हैं। एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां आकर काफी अच्छा लगा। महाकुंभ वाकई अद्भुत है। हर किसी को इसे देखना चाहिए। तैयारियां बहुत बढ़िया हैं, और यहां सब कुछ खूबूरती से व्यवस्थित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *