CRPF के जवानों ने 4 किग्रा का आईईडी किया बरामद

“बीजापुर: सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ ने बरामद किया चार किलो का आईईडी”

बीजापुर जिले के काउरगुट्टा से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान काउरगुट्टा-जिड़पल्ली मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाया गया चार किलो का आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया।

सीआरपीएफ की टीम ने मौके पर ही सतर्कता के साथ विस्फोटक को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोटक सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाया गया था।

क्षेत्र में माओवादियों की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से माओवादियों के इरादों पर पानी फेरते हुए एक बड़ा हादसा टालने में सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *