सुपौल: घर में घुसकर महिला समेत दो लोगों को गोली मारी
“सुपौल: घर में घुसकर महिला समेत दो को गोली मारी, सात संदिग्ध हिरासत में“
सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के लबढी गुड़िया गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर गोलीबारी की। इस घटना में 25 वर्षीय ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही निवासी 45 वर्षीय मोहन यादव के पैर में गोली लगी।
ममता को कमर में गोली लगने के कारण पहले त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश भाजपा के झंडे लगी पटना नंबर की कार से आए थे। पुलिस ने इस वाहन को मौके से बरामद कर लिया है और घटना से जुड़े सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है। इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
