“समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न”

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में प्रदेश महासचिव समाजवादी मजदूर सभा प्रमोद पटेल जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और वर्ष 2025 के कार्यक्रमों पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए वर्ष 2027 तक 1.8 करोड़ मजदूरों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा और उसके लिए रणनीति बनाई।

पूर्व प्रमुख सचिव आलोक रंजन जी ने मजदूरों की वास्तविक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मजदूर हित में किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने मजदूरों की हर स्तर पर मदद का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक जी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बजाय देश को ‘वन नेशन, वन मजदूरी’ की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी सरकार की खराब विदेश नीति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे प्रवासी मजदूरों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कार्यक्रम में श्री शेषनाथ यादव, श्री अखिलेश चौबे, हरिराम बागी, अजय कन्नौजिया, चंद्रकेश यादव, सुनील जी, राममिलन यादव, अजय मिश्रा, विनोद वर्मा, विमल यादव और आशीष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों के सशक्तिकरण और संगठन को और मजबूत बनाना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all