जौनपुर – जेल में कैदी सीख रहे हैं योग
“जौनपुर – जेल में कैदियों को सिखाया जा रहा योग“
जौनपुर जेल में आयोजित योग शिविर के प्रथम दिवस पर योग प्रशिक्षक सतीश सेट्ठी द्वारा बंदियों को कनिष्ठ प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उनके सहयोग में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अखिलेश चतुर्वेदी, अनुप सिंह और वालंटियर संदीप चौधरी उपस्थित रहे।
बंदियों को श्वास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग शिविर में बंदियों ने हर्ष और उत्साह के साथ भाग लिया। जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने स्वयं योगाभ्यास किया और बंदियों को योग के महत्व के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी को गहराई से समझने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्र० कारापाल/उप कारापाल धर्मेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, श्रीमती सुषमा शुक्ला, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना, हेड जेल वार्डर लालजीत यादव और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने संस्था से आए प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के योग कार्यक्रमों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
