छत्तीसगढ़ बालोद: ट्रक और कार की भीषण टक्कर में छह की मौत, सात घायल
“छत्तीसगढ़ बालोद: ट्रक की टक्कर से कार में भीषण हादसा, छह की मौत, सात घायल”
बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। हादसा तब हुआ जब ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में एक बच्चे, चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से जानकारी
थाने के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
