एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

“एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी“

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार इसे शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में पेश कर सकती है।

इससे पहले, ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित कोविंद समिति की रिपोर्ट को 18 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार सामने रखा था। तब उन्होंने कहा था कि देश के एकीकरण और विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। इसके बाद 2024 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने इस विचार पर जोर दिया और इसे देश के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में समय और संसाधनों की बचत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *