केंद्रीय कर्मियों और सशस्त्र बलों के 8वें वेतन आयोग पर फिर चर्चा, सरकार का चौंकाने वाला जवाब

“8वें वेतन आयोग पर फिर उठा सवाल, सरकार ने दिया चौंकाने वाला जवाब“

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के लिए आठवें वेतन आयोग (8वें सीपीसी) के गठन को लेकर सवाल उठे। विभिन्न दलों के सांसदों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

इस संबंध में जब सवाल पूछा गया, तो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन का कोई भी प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि इस समय महंगाई भत्ता (DA)/महंगाई राहत (DR) की दर 53 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। सांसदों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और सशस्त्र बलों में 8वें वेतन आयोग की मांग को लेकर व्याप्त आक्रोश से अवगत है, और यदि हां, तो इस पर सरकार की प्रतिक्रिया क्या है।

इसके जवाब में पंकज चौधरी ने दोहराया कि फिलहाल सरकार के पास आठवें वेतन आयोग को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस जवाब से कर्मचारियों के बीच चल रही उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *