वोट

“सुल्तानपुर डकैती के एक और आरोपी का एसटीएफ लखनऊ और उन्नाव पुलिस के साथ मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के सिर में गोली लगी। जिसके बाद अभियुक्त को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टरो ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया। 

सुल्तानपुर डकैती मामले में एसटीएफ की मुठभेड़: एक बदमाश ढेर, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती के मामले में एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में एक और बदमाश, अनुज प्रताप सिंह, को मार गिराया है। अनुज पर एक लाख रुपये का इनाम था और उसका साथी फरार होने में सफल रहा। यह मुठभेड़ उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सोमवार सुबह उन्नाव-रायबरेली हाईवे से पांच सौ मीटर दूर अचलगंज-कोल्हुआ मार्ग पर हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के निवासी अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि यह मुठभेड़ सुल्तानपुर में भारत ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती से जुड़े बदमाशों के साथ हुई। उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने पहले भी 5 सितंबर को एक अन्य आरोपी, मंगेश यादव, को मार गिराया था, जिससे राजनीतिक विवाद उत्पन्न हुआ था और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया था।

फोरेंसिक टीम और अचलगंज पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार क्षेत्र में एक दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *