कल त्रिपुरा के लिए रवाना होगी छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम

“छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम त्रिपुरा के लिए रवाना, कला और संस्कृति का अध्ययन“

छत्तीसगढ़ की चौदह सदस्यीय मीडिया टीम लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कला, संस्कृति और विरासत को जानने के लिए कल त्रिपुरा के लिए रवाना होगी। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) रायपुर के नेतृत्व में यह टीम 22 से 28 अक्टूबर तक त्रिपुरा राज्य के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगी।

इस टीम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया के प्रतिनिधि और पीआईबी-रायपुर के अधिकारी शामिल हैं। यात्रा के दौरान, टीम त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी, जिससे राज्य की नीतियों और योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *