अपना शहर चुनेभारत

लखनऊ के सभी राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024

लखनऊ: राजकीय आईटीआई अलीगंज में 2024 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अलीगंज, राज कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ जनपद के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024 के विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024, सायं 05:00 बजे तक है।

इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले आवेदन किया है लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके, या जिनका चयन नहीं हुआ है, वे जनपद के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को अपना प्रार्थना पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र, रैंक पत्र और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। सभी अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *