लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

“गाजीपुर: लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार“

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो शादी का झांसा देकर लोगों को लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था। इस गैंग ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा और राजस्थान में भी कई वारदातें की हैं। गिरोह के सदस्य शादी कराने के नाम पर फर्जी रिश्तेदार बनकर पीड़ितों को ठगते थे।

क्या है मामला?

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बथोर गांव के पास से लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह शादी के नाम पर फर्जी दस्तावेज और रिश्तों का नाटक रचकर लोगों से महंगे गहने और नकदी लूटकर फरार हो जाता था।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने वादी के भाई रूपेश शाक्य की शादी के नाम पर तीन ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 8,200 रुपये के कपड़े और एक लाख रुपये नकद लेकर दुल्हन समेत फरार हो गए थे। जांच में पता चला कि इस गैंग ने पहले भी हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

सरगना और गिरोह के अन्य सदस्य

गैंग की सरगना सोनी उर्फ नजमुनिशा है, जो करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस गिरोह का संचालन हरिश्चंद्र यादव और सोनी उर्फ नजमुनिशा करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए सदस्यों में शामिल हैं:

  • भीम राम
  • कुसुम (दुल्हन)
  • कृष्णकांत राम (पिता)
  • करण कुमार (भाई)
  • रंजना (बहन)
  • सोनी उर्फ नजमुनिशा (बहन)
  • गीतादेवी (चाची)
  • इंदू देवी (चाची)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *