रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 छात्रावास बनाए जाएंगे
“छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए छह नए छात्रावास, केंद्र से 202 करोड़ रुपये की मंजूरी“
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सस्ते आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छह नए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने विशेष पूंजीगत सहायता योजना के तहत 202 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
छात्रावासों का निर्माण और क्षमता
- रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा और टाटीबंध में 250-250 सीटर और भैंसथान में 223 सीटर महिला छात्रावास बनाए जाएंगे।
- बिलासपुर के तिफरा और सिरगिट्टी में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) द्वारा 448 सीटर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
- नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) द्वारा 1,000 सीटर छात्रावास बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुलभ आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा देगी।
यह कदम छत्तीसगढ़ में शहरी कामकाजी महिलाओं के लिए आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
