सरगुजा जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

“छत्तीसगढ़: सरगुजा में सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सात घायल“

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में आज हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेवापुर-सखौली के 11 लोग चारपहिया वाहन से सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। लौटते समय, दोपहर करीब 12:30 बजे, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर विशुनपुर गांव के पास एक कंटेनर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

इलाज और स्थानीय आक्रोश

घायलों को इलाज के लिए सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *