दक्षिण अंडमान जिले में वार्षिक सम्मरी रिविजन की बैठक आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, दक्षिण अंडमान जिले में 20 अगस्त से चल रहे वार्षिक सम्मरी रिविजन की गतिविधियों पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एक सटीक और भरोसेमंद मतदाता सूची तैयार करना है।

इस बैठक में हितधारकों, जिला उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के साथ 2025 के संदर्भ में फोटो मतदाता सूची में संशोधन पर चर्चा की गई। री-रिविजन गतिविधियों के तहत बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के वर्तमान क्षेत्र में उनके नामों की घर-घर जाकर जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने अगले वर्ष 1 जनवरी तक भावी मतदाताओं की जानकारी और 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को मतदान के योग्य होने वाले मतदाताओं के बारे में भी सूचना एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही, मतदाता सूची में आवश्यक सुधार का कार्य भी किया जा रहा है।

इस वर्ष 29 अक्टूबर को एकीकृत मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा, और 29 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अगले वर्ष 6 जनवरी को किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों को सहयोग देने का अनुरोध किया है। मतदाता अपने मोबाइल नंबर और आधार को लिंक कराने के लिए भी जानकारी दे सकते है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all