“वाराणसी जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र के साधोगंज बाजार में सोमवार की रात बीयर की दुकान पर एक युवक और दबंगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक के घर पहुंचे दबंगों ने सो रहे अधेड़ को विवादित युवक को समझकर लाठी-डंडे से पीट- पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधेड़ अपनी बेटी के घर आया हुआ था”

आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक के दामाद ने कई नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। 

घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बड़ागांव थाने पर पहुंच कर घेराव करते हुए जाम लगा दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी अधेड़ जगरनाथ, जो जौनपुर जनपद के मछली शहर में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।

तीन दिन पुर्व वह अपनी बेटी के ससुराल चिमटहिया साधोगंज गए थे। घटना के समय वह घर के बाहर बरामदे में मुंह ढककर सो रहे थे। उसी समय कुछ लोग आए और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस बीच उनका दामाद विनोद घर पहुंचा तो हमलावर वहां से भाग निकले। विनोद का कहना है कि मंगलवार की रात 9 बजे साधोगंज बाजार स्थित एक बीयर की दुकान पर रिंकु, परमेश, रमेश एवं अनिल पटेल निवासी सोनपुरवां से उसका वाद विवाद हुआ था।

जहां लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद विनोद वहां से लखापुर गांव में दावत में शामिल होने के लिए चला गया। थोड़ी देर बाद विपक्षी दबंगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all