भदोही में चार दिवसीय कालीन मेला: कपड़ा मंत्री ने किया शुभारंभ

कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा भदोही में आयोजित चार दिवसीय कालीन मेले का शुभारंभ आज कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ कपड़ा और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेटा और प्रदेश के उद्योग मंत्री राकेश सचान भी मौजूद थे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कपड़ा मंत्रालय 2030 तक 6 करोड़ लोगों को रोजगार देने की योजना पर काम कर रहा है। वर्तमान में इस उद्योग का आकार 170 मिलियन डॉलर है, जिसे 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

उन्होंने भदोही में कच्चे उत्पादन के लिए वूलन मिल लगाने और रॉ मेटेरियल बैंक की स्थापना पर भी जोर दिया, ताकि उत्पादों की लागत को कम किया जा सके।

चार दिवसीय इस मेले में 67 देशों के 500 से अधिक आयातक प्रतिनिधि और 260 निर्यातक देश के विभिन्न हिस्सों से भाग ले रहे हैं, जो कि इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all