बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : बहराइच के धर्मराज कश्यप और शिवकुमार का बड़ा कनेक्शन

“बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच का बड़ा कनेक्शन“

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच का बड़ा कनेक्शन सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारों में से एक धर्मराज कश्यप और उसका साथी शिवकुमार बहराइच के थाना कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है।

घटना की सूचना के बाद से जिले में हड़कंप मच गया है। शनिवार रात मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम गुरमैल बलजीत सिंह है, जो हरियाणा का निवासी है, जबकि दूसरे का नाम धर्मराज राजेश कश्यप है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस ने शिवकुमार की तलाश शुरू कर दी है। धर्मराज और शिवकुमार के रिश्तेदारों से संवाददाताओं ने बात की, ताकि मामले की और जानकारी प्राप्त की जा सके। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *