वोट

डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर हो रहा हरदोई, ग्राम्य विकास विभाग में लागू हुई ई-फाइलिंग व्यवस्था

हरदोई में ई-फाइलिंग का शुभारंभ: जिलाधिकारी का भाषण

हरदोई के विकास भवन में जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग में ई-फाइलिंग की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ई-फाइलिंग से फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी, जिससे लाल फीताशाही पर रोक लगेगी और बैक डेटिंग संभव नहीं होगी। इससे कार्य में किसी भी प्रकार के अनावश्यक विलंब के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर जवाबदेही तय करने में आसानी होगी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द ही पंचायती राज विभाग में भी ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू की जाए। इस कार्यक्रम के तहत पहली ई-फाइल जिला अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा चलाई गई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी के पास अग्रसारित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की डीएससी को सिस्टम पर रजिस्टर किया गया, और सम्पूर्ण तकनीकी प्रक्रिया का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट को एडिट किया जा सकता है, लेकिन अनुमोदन के बाद इसे बदलना संभव नहीं होगा। इस व्यवस्था के तहत फाइलों को ऑनलाइन वापस भेजा जा सकेगा, और लंबित मामले इनबॉक्स में प्रदर्शित होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *