जौनपुर – पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

“गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद“

गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. उमर के कब्जे से एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा (315 बोर) मय एक जिन्दा कारतुस, एक खोखा कारतुस और एक मिस कारतुस (315 बोर) बरामद किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में अभियुक्त को पकड़ने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया और उसकी चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *