जाैनपुर – सिरकोनी क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी

“जौनपुर के ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी”

जमैथा गांव के शिवपुर पूरवा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति जो की अष्टधातु की थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं। उक्त दोनों मूर्तियों को बुधवार की रात्रि चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति स्थापित स्थल की जमीन से उखाड़कर लेते गए।

मंदिर के पुजारी बक्सा क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी दिवाकर तिवारी जो कि अभी मात्र 10 दिन पहले ही मंदिर पर पुजारी रखे गए थे वे मंदिर के बगल में ही बने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पुजारी को चोरी की भनक तक भी नहीं लगने दिया और मूर्तियां उड़ा दीं।

सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पूजा हेतु पहुंचा तो देखा कि मूर्तियां वहां नहीं थीं। पुजारी को जगाया गया, उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। मदिर में हुई चोरी से गांववासी आक्रोश में आ गए। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि चोरी हुई लक्ष्मी-विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति काफी वजनी थी। जानकारों की मानें तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों रुपये आंकी जाती है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की हैं और काफी वजनी भी है। मामले में हर पहलू से जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *