वीरता और साहस के लिए जाना जाता है गोरखा समुदाय: किशोरी लाल

“बैजनाथ: रक्तदान शिविर का शुभारंभ, गोरखा समुदाय की सराहना“

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेहल में गोरखा सामुदाय विकास सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया।

किशोरी लाल ने गोरखा समुदाय के इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इस नेक काम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने गोरखा समुदाय की वीरता की भी तारीफ की, यह बताते हुए कि उनके लोग भारतीय सेना में अदम्य साहस के साथ अपनी देशभक्ति का परिचय देते रहे हैं। किशोरी लाल ने गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों की वीरता पुरस्कारों की जानकारी भी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *