बिल को फाड़कर मुंह पर फेंकना कांग्रेस की परंपरा: चिराग पासवान

“बिल को फाड़कर मुंह पर फेंकना कांग्रेस की परंपरा: चिराग पासवान“

लोकसभा में तीन विधेयकों पर हुई तीखी नोकझोंक और विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि संसद में बिल को फाड़कर फेंकना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। “लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है, लेकिन यह भूमिका सकारात्मक और रचनात्मक होनी चाहिए। इस तरह का व्यवहार न केवल संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि यह लोकतंत्र की आत्मा को भी ठेस पहुँचाता है।”

चिराग पासवान ने आगे कहा कि सदन चर्चा और संवाद का सर्वोच्च मंच है, लेकिन विपक्ष ने इसे अव्यवस्था का मंच बना दिया। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से न तो लोकतंत्र मजबूत होगा और न ही जनता का भरोसा बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *