- 0
- 3 words
“झाँसी: बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में ‘स्वावलंबन शक्ति 2024’ अभ्यास जारी“
प्रदेश के झाँसी स्थित बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में ‘स्वावलंबन शक्ति 2024’ अभ्यास जारी है। यह अभ्यास लाइव फायर और युद्धाभ्यास के माध्यम से स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का समन्वित प्रदर्शन कर रहा है।
आज दूसरे दिन, इस अभ्यास में 1800 सैन्यकर्मियों, 210 बख्तरबंद वाहनों, 50 विशेष उपकरणों और विभिन्न हवाई उपकरणों ने भाग लिया। ड्रोन निर्माता कंपनी के इंजीनियर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ये ड्रोन विशेष रूप से सेना के लिए डिजाइन किए गए हैं।
उन्होंने बताया, “यह हमारा आरओ प्रोडक्ट है, जिसे हमने डिफेंस के लिए डेमोंस्ट्रेट किया है। इसकी ऑपरेशनल रेंज 20 किलोमीटर है और यह हवा में ढाई घंटे तक उड़ सकता है। यह दिन और रात दोनों समय ऑपरेट किया जा सकता है।”
सिंह ने आगे कहा, “इस ड्रोन का स्ट्रक्चर रगडाइज्ड बॉडी है, जो इसे तेज हवाओं और हल्की बारिश में भी उड़ान भरने की क्षमता देता है।”