जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में सम्पन्न हुई

“बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं को दिए महत्वपूर्ण निर्देश”

जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं को यह निर्देशित किया कि यदि लोन लेने में कोई कठिनाई होती है, तो वे तुरंत अवगत कराएं। उन्होंने सभी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया कि वे अधिक से अधिक लोन लेकर अपने व्यवसाय शुरू करें।

जनपद की सीडी रेशियो को 60 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। इस क्रम में सीड़ा में लोन मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ओ.डी.ओ.पी. और एम.डी.ए. को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में, जिलाधिकारी ने सभी निवेशकों को आश्वस्त किया और संबंधित विभागों के प्रमुखों को प्राथमिकता के आधार पर निवेशकों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी जिलाधिकारी ने उद्यमी मित्र को सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त और अन्य अधिकारीगण तथा उद्यमी संगठनों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *