सिद्धू का दावा: पत्नी ने आहार से स्टेज चार के कैंसर पर काबू पाया, डॉक्टरों ने उठाए सवाल
“पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अमृतसर स्थित आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया”
पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अमृतसर स्थित आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनकी पत्नी ने कुछ खास खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके स्टेज चार के कैंसर को मात दी है। सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी के आहार में नींबू पानी, कच्ची हल्दी, सेब का सिरका, नीम की पत्तियां, तुलसी, कद्दू, अनार, आंवला, चुकंदर और अखरोट जैसी चीजें शामिल थीं, जिनसे उनकी सेहत में सुधार हुआ।
हालांकि, टाटा मेमोरियल अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सिद्धू के इस दावे पर असहमति जताई है। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि इन खाद्य पदार्थों के सेवन से कैंसर का इलाज करने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
