मिशन साहसी के अन्तर्गत स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
“इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन“
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में लैंगिक उत्पीड़न शिकायत समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन साहसी के अंतर्गत स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ममता चंदेल ने किया।
ममता चंदेल ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल आत्मरक्षा का कौशल सिखाएगा, बल्कि अनुशासन, आत्मसम्मान और टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण योग्यताओं का भी विकास करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन सौ सत्तर महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
