- 0
- 3 words
“हमीरपुर: भोटा योजना क्षेत्र के लिए प्रारूप विकास योजना का प्रकाशन“
मंडलीय नगर योजना कार्यालय हमीरपुर के नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने भोटा योजना क्षेत्र के लिए प्रारूप विकास योजना तैयार की है, जिसे 7 अक्तूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।
हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना की एक प्रति आम जनता के निरीक्षण के लिए नगर पंचायत भोटा के कार्यालय में भी उपलब्ध है। क्षेत्रवासी इस प्रारूप के प्रकाशन के 30 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने नगर पंचायत भोटा के सचिव से आग्रह किया कि वे निर्धारित अवधि में क्षेत्रवासियों से प्राप्त आपत्तियों या सुझावों का ब्यौरा टीसीपी विभाग को प्रेषित करें, ताकि सभी जनहित में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।